वेटेंटाइन डे पर झगड़ा, मेट्रो से नीचे कूदी युवती

वेलेंटाइन डे पर पिंकी ने मेट्रो स्टेशन से नीचे छलांग लगा दी। छात्रा के नीचे कूदते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे पास के शांति मुकुंद अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे मैक्स बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पिंकी हालत बेहद नाजुक है। सारी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फुटेज में पिंकी की एक युवक से प्लेटफॉर्म पर नोंकझोंक होती दिख रही है। प्रीत विहार पुलिस सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पिंकी सपरिवार मकान नंबर 1571, मेन श्याम पार्क, साहिबाबाद, गाजियाबाद में रहती है। पिंकी प्रीत विहार स्थित आईबीएस इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। साथ ही, डीयू के पत्राचार माध्यम से बीए द्वितीय वर्ष की भी छात्रा है। मंगलवार को क्लास के बाद पिंकी 11.27 बजे प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के वैशाली बाउंड प्लेटफॉर्म पर एक युवक के साथ पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पिंकी की युवक से नोंकझोंक हुई। युवक उसे मनाने की कोशिश कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications