मैं शहीदों के लिए रोई, सोनिया आतंकियों के लिए: उमा
लखनऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उमा ने कहा कि सोनिया गांधी का मामला काफी संवेदनशील है, उनको यह छुपाना नहीं चाहिए। दिल्ली के बटला हाउस एनकाउंटर में शहीद इंस्पेक्टर शर्मा के लिए मैं भी रोई थी लेकिन सोनिया तो आतंकवादियों के मारे जाने पर रोईं। उमा ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को लेकर जनता से वोट की भीख मांग रही है।
इससे पहले बांदा जिने के बबेरू में एक जनसभा के दौरान उमा भारती ने अपने मुख्य विरोधी पार्टीयों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे है। उन्होने कहा कि विरोधी ऐस अफवाह फैला रहे है कि भाजपा बसपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी, विरोधी पार्टीया लोगो की बरगला रही है। हम किसी के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएगें।
उमा ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पर वार करते हुए कहा कि पहले माया चुटिया रखती थी और उनके हाथों में पर्स नहीं होता था, लेकिन अब उनका कायाकल्प बदल चुका है। पर्स में क्या रखती है वही जाने। मुलायम पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उनके यहां भैंसे हुआ करती थी मगर अब उनके यहां हवाई जहाज है, उनके नौकर चाकर भी उसी से सफर करते है।













Click it and Unblock the Notifications