यूपी चुनाव: तीसरे चरण के लिये मतदान कल

इस चरण में ऐसे 22 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां महिला उम्मीदवारों की संख्या एक से अधिक है। इस चरण के 18,374 मतदान केंद्रों पर करीब 1.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य हैं। तीसरे चरण में ओब्रा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सर्वाधिक 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि सबसे कम उम्मीदवार वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जगदीशपुर (11), मंझनपुर (11), दुधी (11) शामिल हैं।
तीसरे चरण में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के 56, भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के 55, कांग्रेस के 52, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 30, समाजवादी पार्टी (एसपी) के 56, राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के दो उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 754 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना किस्मत आजमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications