फिल्मी कहानी से कम नहीं चेन्नई की यह लव स्टोरी

इनकी प्रेम कहानी में तो किसी फिल्म से भी ज्यादा मसाला था। एक तरफ जहां लड़की सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी तो लड़का केवल हाईस्कूल पास था और पेश से ड्राइवर था। इन लोगों की प्रेम कहानी भी काफी फिल्मी अंदाज में शुरू हुई थी।
अंग्रेजी समाचार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी इस लव स्टोरी के मुताबिक लड़की जिस कंपनी में काम करती थी लड़का उस कंपनी में कैब ड्राइवर था। हर रोज वह उसे घर से कंपनी तक ले जाता और फिर कंपनी से घर तक छोड़ने जाता। इस दौरान डेविड नाम के इस लड़के को कंपनी में जॉब करने वाली विजयलक्ष्मी से प्यार हो गया।
विजयलक्ष्मी उससे हर मायने में आगे थी। वह महज उसके नौकर की तरह था। जो उसे घर से कंपनी और कंपनी से घर तक छोड़ने का काम करता था। उसने बताया कि वह उसको एक साल से प्यार करता था मगर कभी इजहार नहीं कर पाया। विजय लक्ष्मी भी डेविड को प्यार करती थी। एक दिन रात में जब डेविड कैब से विजयलक्ष्मी को छोड़ने उसके घर जा रहा था तो विजयलक्ष्मी ने अपने प्यार का इजहार कर दिया।
दोनों ने शादी करने का फैसला किया और इसकी खबर अपने घरवालों को दी। विजयलक्ष्मी के घरवालों ने इस शादी का विरोध किया। बाद में दोनों लोग 2005 में मुंबई चले गए जहां दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस दौरान दोनों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
आज ये दोनों लोग खुशी-खुशी एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं। विजयलक्ष्मी जॉब कर रही है जबकि डेविड ने 3 गाडि़यां खरीद ली हैं। जिनको वह किराए पर चलाता है।












Click it and Unblock the Notifications