लादेन का दाहिना हाथ ब्रिटेन जेल से रिहा

उसे बहुत की कड़ी शर्तो पर जमानत दी गई है। उसको लंदन स्थित अपने घर पर 22 घंटों के लिए नजरबंद किया जाएगा और उसे सख्ती से इसका पालन करना होगा। ब्रिटेन की सुरक्षा के लिए कतादा गंभीर खतरा हो सकता है। पिछले छह सालों से उसका अधिकांश समय जेल में ही गुजरा है हालाकि उसके खिलाफ अभी तक कोई ठोस आरोप तय नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अभी हाल ही में कहा था कि अमेरिका ने अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन-लादेन के साथ इंसाफ किया है। उन्होंने कहा कि हमने उसके आतंकवादी समूह को हार के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। ओबामा ने अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के अपने दौरे पर कहा हमने अल-कायदा के नेतृत्व को समाप्त कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications