लाइव शो में कुत्ते ने एंकर का मुंह नोचा, लगे 70 टांके

काइली डायर नाम की यह महिला कूसा-टीवी में काम करती है। यह महिला टीवी प्रोग्राम में एक कुत्ते के मालिक का इंटरव्यू ले रही थी। इस व्यक्ति ने ठंड की वजह से बर्फ बन गए एक तालाब से एक अर्जेंटाइन मासटिफ की जान बचाई थी।
लाइव शो के दौरान जब वह महिला कुत्ते के सिर पर हाथ रखकर उसे सहला रही थी तो उसने महिला पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने सीधा महिला के होठों पर हमला बोला। इस महिला ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा है कि मुझे अपनी सर्जरी करानी पड़ी है। चेहरे को सही करने के लिए अभी एक और सर्जरी करानी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications