तख्ता पलट की संभावनाओं के बीच मीरा जाएंगी पाक

यह महज संयोग ही है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में इस वक्त महिला स्पीकर हैं। और दोनों ही स्पीकरों में रिश्ते भी काफी मधुर हैं। मीरा कुमार को पाकिस्तान दौरे का न्योता मार्च 2011 में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने भारत यात्रा के दौरान दिया था। वैसे भारत की लोकसभा अध्यक्ष भले ही पहली बार पाकिस्तान जा रही हों, लेकिन पाकिस्तान की नेशनल असेंबली स्पीकर फहमीदा मिर्जा 2010 में भारत आ चुकी हैं। कॉमनवेल्थ देशों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक में मिर्जा भारत आई थी। इतना ही नहीं गत वर्ष त्रिनिदाद-टोबेगो में गत वर्ष आयोजित कॉमनवेल्थ देशों के संसदीय अधिकारियों के कार्यक्रम में भी मीरा कुमार और फहमीदा मिर्जा की मुलाकात हुई थी।
उधर, रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री ए के एंटनी की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सउदी अरब के सोमवार को रवाना हो गया। यह प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों, खास कर रक्षा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर सउदी अरब में अपने समकक्षों के साथ विचार विमर्श करेगा।
एंटनी आज सउदी अरब के रक्षा मंत्री शहजादा सलमान से मुलाकात करेंगे। उनके साथ रक्षा सचिव शशि के शर्मा, सेना उप प्रमुख एस के सिंह, नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल सतीश सोनी और एयर वाइस मार्शल एम आर पवार भी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications