फेसबुक पर पीएनआर स्टेटस बतायेगा आईआरसीटीसी

रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने फेसबुक पर इसके लिए एक पेज विशेष रूप से जोड़ा है। डिवीजन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पेज पर खाली सीटों के साथ ही ट्रेन की देरी से संबंधित सूचना मिल सकेगी। पेज को नेशनल इनक्वायरी सर्विस से जोड़ा गया है और यह नियमित रूप से अपडेट होती रहेगी। उन्होंने बताया कि इस पेज पर नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर गाड़ी किस प्लेटफार्म पर आ रही है इसकी जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी।
अधिकारी ने कहा, हमारा उद्देश्य यात्रियों में करंट टिकट काउंटर की सुविधा को लेकर जागरुकता बढ़ाना है। साइट खोलने का तरीका आप अपने फेसबुक अकाउंट के सर्च कॉलम में रेलवे दिल्ली डिवीजन लिखे और सूचना वाले कॉलम को क्लीक करें। इससे साइट खुल जाएगी, जिससे आप ट्रेन संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। साइट हमेशा अपडेट रहती है।












Click it and Unblock the Notifications