हलाल चिकन के बाद अब भारत में आयी 'हलाल चीनी'

Halal Sugar
दिल्ली (ब्यूरो)। हैदराबाद की हलाल कट बिरियानी तो आपने सुनी होगी, अब आ गई है "हलाल चीनी"। यह चीनी हलाल से शायद आपको लग रहा होगा कि यह धीरे धीरे काटकर बनाया गया है, तो आप गलत हैं क्योंकि हलाल चीनी का निर्माण इसलिए हलाल है क्योंकि इसमें इस्लाम में बताए गए वर्जित पदार्थों का इस्तेमाल नहीं होता है। इसमें शराब, उससे जुड़े रसायनिक तत्व या जमीन व समुद्री जानवरों के अंग, सुअर के मांस, सुअर की चर्बी या इसके उप उत्पाद का उपयोग नहीं होता है। इसके उत्पादन में कोई वर्जित प्रक्रिया भी नहीं अपनाई गई है।

अरब मुल्कों समेत दुनिया के तमाम देशों में उत्पादों को हलाल सर्टिफिकेशन के तहत बेचा जाता है। इसके प्रमाणन के लिए विभिन्न देशों में अलग-अलग एजेंसियां हैं। इस चीनी को वरणा शुगर ने बनाया है। विशेष तरह से बनी इस चीनी की पहली खेप भारत से इस्लामिक देशों में पहुंच गई है। कंपनी की यूनिट वरणा शुगर गल्फ ट्रेडिंग ने रविवार को दुबई में हलाल सर्टिफाइड चीनी पेश की।

बताया जा रहा है क संयुक्त अरब अमीरात में इसकी लांचिंग के तुरंत बाद खाड़ी सहयोग परिषद के देशों में इसे पेश किया जाएगा। जीसीसी में यूएई, कुवैत, सऊदी अरब, ओमान, कतर और बहरीन आते हैं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि सर्टिफिकेशन अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी काजी मुफ्ती मुहम्मद किफायतुल्ला बकावी ने वरणा शुगर को दो साल के लिए हलाल का प्रमाणपत्र जारी किया है।

इस दस्तावेज के मुताबिक, कंपनी के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की हाईटेक प्रोसेसिंग मशीनरी में इस्लाम में हराम किसी तत्व का इस्तेमाल नहीं होता है। यह 20 नवंबर, 2011 से वैध है। गौरतलब है कि ब्राजील के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक होने के साथ सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता भी है। यही वजह है कि घरेलू मांग को पूरा करने के लिए कई बार खुद उसे भी चीनी आयात करनी पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+