चीनी हैकरों ने चुराया माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का यूजरनेम पासवर्ड

हैकर्स के हमले की पुष्टि करते हुए माइक्रोसॉफ्ट की एक प्रवक्ता ने कहा कि वेबसाइट को बंद कर दिया गया। भारत में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर हुए इस मामले की जांच की जा रही है। ग्राहकों को इस संबंध में दिशानिर्देश भेज दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे सतर्क रहें। इस समस्या के समाधान के लिए कंपनी की टीम लगी हुई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि हैकर्स की यूजर नेम और पासवर्ड तक भी पहुंच हो सकती है। कंपनी की प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहकों के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी काम कर रही है।
हालांकि उन्होंने वेबसाइट के यूजर्स की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। माइक्रोसॉफ्ट की यह वेबसाइट कंपनी के उत्पाद बेचती है। माइक्रोसॉफ्ट स्टोर इंडिया की वेबसाइट पर गलती का संदेश भी दिखा। इसमें कहा गया कि माइक्रोसॉफ्ट स्टोर इंडिया फिलहाल उपलब्ध नहीं है। कंपनी वेबसाइट को जल्द से जल्द फिर शुरू करने की कोशिश कर रही है। ग्राहकों की असुविधा के लिए कंपनी ने खेद भी जताया है।
मालूम हो कि देश में वेबसाइट हैकिंग की समस्या सरकार के लिए पिछले कुछ समय से सिरदर्द बनी हुई है। हाल ही में सीबीआई की वेबसाइट समेत कई प्रमुख भारतीय वेबसाइट हैक की जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications