दो नहीं एक आदमी ने चिपकाया था स्टिक बम: चिदंबरम

Home Minister P Chidambaram
नई दिल्‍ली। इजरायली दूतावास की गाड़ी पर स्टिक बम चिपकाने वाले के बारे में जांच एजेंसियां खोज-बीन करने में जुटी हुई हैं। सभी जांच एजेंसियां लगातार गृहमंत्रालय को अपडेट दे रही हैं। एजेंसियों से मिले अपडेट्स पर बात करने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए चिदंबरम ने कहा है कि बाइक सवार दो नहीं थे, बल्कि एक व्‍यक्ति था।

चिदंबरम ने राजधानी में मीडिया से कहा कि इजरायली जांच एजेंसियां भारतीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। चिदंबरम ने आश्‍वस्‍त किया कि इस घटना का कोई भी असर भारत और इजरायल के रिश्‍तों पर नहीं पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि इजरायली दूतावास हर मोड़ पर सहयोग कर रहा है। उन्‍होंने बताया कि जांच एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं, बहुत जल्‍द हमलावरों का पता चल जायेगा।

चिदंबरम ने कहा कि जांच से यह साफ हो गया है कि इजरायली उच्‍च अधिकारी की पत्‍नी को ही इस हमले में टार्गेट बनाया गया था। पुलिस अन्‍य सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जल्‍द ही खुलासा हो जायेगा। कार में बम चिपकाने वाला जिस मोटरसाइकिल पर सवार था उस पर नंबर प्‍लेट नहीं लगी थी। चिदंबरम ने किसी भी आतंकी संगठन का नाम लेने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि सोमवार को राजधानी के वीवीआईपी इलाके में इजरायली दूतावास की इनोवा कार के पीछे एक स्टिक बम चिपका कर उसे उड़ा दिया गया था। यह घटना प्रधानमंत्री आवास से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। खास बात यह है कि भारत में पहली बार आतंकियों ने स्टिक बम का इस्‍तेमाल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+