रिश्ता न होने पर आईटीआई छात्रा ने फांसी लगाई

परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि छात्रा की मां नहाने के लिए स्नानघर में चली गई तो पीछे से उसने कमरे में जाकर चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। करीब 15 मिनट बाद उसकी मां ने स्नानघर से बाहर आकर उसे आवाज दी तो कोई जबाव नहीं आया। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो छात्रा चुन्नी के फंदे पर लटकी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी।
एसआई दलबीर सिंह के मुताबिक परिजनों ने छात्रा के मौत के कारणों की वजह शादी को बताया है। छात्रा के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है तो भाई निजी मोबाइल कंपनी में कार्य करता है। बताया गया है कि छात्रा का पहले भी रिश्ता हुआ था जो टूट गया । अच्छा रिश्ता न मिलने की वजह से मां व बेटी दोनों परेशान थीं।












Click it and Unblock the Notifications