आयकर विभाग ने करनाल में मारे छापे, रियल स्टेट निशाने पर

करनाल। आयकर विभाग अपनी सफलता को लेकर अति-उत्साहित हैं। आयकर विभाग के प्रमुख कमिश्नर बलबीर सिंह की अगुवाई में टीम ने करनाल में जे.डी. ग्रीन के संचालकों से स्कुट्नी करके बाईस करोड़ की अघोषित संपति सरेंडर करवाई गयी। वहीं पर सात करोड़ का टैक्स भी लगाया गया। आयकर विभाग ने कहा है कि इसके बाद उनके निशाने पर कई बड़े टैक्स चोर हैं। जिनमें रियल स्टेट से जुड़े लोगों के साथ-साथ ज्वेलर्स तथा स्कूल संचालन से जुड़े लोग भी शामिल हैं। इस सबके बाद आयकर विभाग एक बड़ा अभियान चला सकता है।

आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्यवाही को छापा नहीं माना जा सकता बल्कि स्कुट्नी कहा जा सकता है। करनाल में हर साल इन दिनों में आयकर विभाग सक्रिय होता है । पिछले वर्षों में आयकर विभाग ने कुंजपुरा रोड पर स्थित कुछ शोरूमों, सराफा बाज़ार के ज्वेलर्स और प्लाईवुड व्यवसाइयों को निशाना बनाया था । पहली बार आयकर विभाग ने रियल स्टेट वालों को निशाने पर लिया। गत दिवस होने वाली कार्यवाही काफी महत्वपूर्ण थी।

जिसमें बलबीर सिंह के साथ संयुक्त कमिश्नर रामचन्द्र, दिनेश,जगबीर सिंह, जे.के.मेहता, शील गुप्ता, राजेन्द्र शर्मा, रामफल,कविता तथा अनिल शर्मा शामिल थे। इस कार्यवाही के बाद रियल स्टेट से जुड़े लोगों में हडकम्प मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार करनाल में यह छोटी मछली थी। बड़े मगरमच्छ अभी भी बचे हुए हैं। उन पर भी छानबीन चल रही है । जल्द ही करनाल और आस-पास के क्षेत्र में आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही हो सकती है।

वहीं पर कुछ ज्वेलर्स और स्कूल से जुड़े लोगों के साथ-साथ कुछ बड़े समाजसेवियों पर भी आयकर विभाग की निगाह है। बताया जा रहा है किपिछले एक दशक में रियल स्टेट से जुड़े लोगों के पास भारी मात्रा में पैसा आया है। यह पैसा किस जगह से आया है, किसका पैसा लगा है। कहीं यह पैसा अंडरवल्र्ड का तो नहीं है इसकी भी छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+