इस वेलेनटाइन डे पर पति-पत्नि कराएंगे एक-दूजे की जासूसी

अब तक तो ज्यादातर मौकों पर पत्नियां ही अपने पति की जासूसी करवाया करती थीं। जमाना बदलने के साथ अब जासूसी का तरीका भी बदल गया है। अब पति अपनी पत्नियों की जासूसी करा रहे हैं। पति यह पता लगाना चाह रहे हैं कि उनकी पत्नी वेलेनटाइन डे पर क्या कर रही हैं। इसके लिए वे डिटेक्टिव एजेंसीज को 30,000 रुपए तक भी देने को तैयार हैं।
फरवरी की शुरुआत से ही डिटेक्टिव और सिक्योरिटी एजेंसियों के पास फोन कॉल्स की झड़ी लगी हुई है। फोन करने वालों में ज्यादातर पति इन एजेंसियों से अपनी पत्नियों की जासूसी करने की मांग कर रहे हैं। एक डिटेक्टिव एजेंसी वाले का कहना है कि पिछले 4 दिन में ही उनके पास लगभग 50 फोन कॉल्स आ चुकी हैं। जिनमें पति तो यहां तक पता लगाना चाह रहे हैं कि उनकी बीवियां 14 फरवरी को शॉपिंग क्या कर रही हैं, वे कहां जा रही हैं और वे अपने ऑफिस में क्या कर रही हैं।
डिटेक्टिव एजेंसियों का कहना है कि इतने फोन कॉल्स आने से वे खुद अचंभित हैं। पहले हर साल वेलेंटाइन डे पर 3 या 4 ही ऐसे केस आया करते थे। जो फोन कॉल्स आ रही हैं उनमें 70 फीसदी में पति-पत्नी एक दूसरे के बारे में जासूसी करवाना चाहते हैं। जबकि केवल 30 फीसदी में ही ऐसा हे जो अभी तक शादीशुदा नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications