विश्व के संतोषी और खुश लोगों में हिन्दुस्तानी
नई दिल्ली। भारतीयों के लिए खुशखबरी है क्योंकि एक ग्लोबल शोध में कहा गया है कि विश्व में सबसे ज्यादा खुश और संतोषी अगर कोई है तो वो है भारतीय। चाहे उनके ऊपर कितनी बड़ी मुसीबत क्यों ना आये लेकिन वो हर हालत में समझौता कर लेते है और गम को भूलकर जिंदगी जीते हैं।
हालांकि भारत का नंबर इस शोध में दूसरा है। पहले पायदान में लैटिन अमेरिका के लोग है। यह शोध अमेरिका में कराया गया है। जिसमें हिंदुस्तानियों को इंडोनेशियाइयों और मैक्सिकी लोगों को सबसे खुश और संतुष्ट बताया गया है। विश्वभर के 24 देशों में हुए इस शोध में 18 हजार लोगों ने भाग लिया।
इस शोध में साफ कहा गया है कि केवल पैसा ही खुश रहने के लिए जरूरी नहीं है, घर-परिवार को आसानी से दो जून की रोटी मिलना भी लोगों को काफी चैन और सुकून देता है। विश्वभर के लोगों के लिए प्यार, खुशी महसूस करने का सबसे बड़ा कारण है। जिसमें \अव्वल भारतीय हैं।
इसके बाद एशिया प्रशांत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका की बारी आई। इस शोध में यह भी कहा गया है कि विवाहित लोग अविवाहितों के मुकाबले अधिक खुश रहते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त लोग भी अधिक खुश एवं जीवन से अधिक संतुष्ट दिखे।













Click it and Unblock the Notifications