डेरा मामले में सीबीआई को झटका, खट्टा सिंह मुकरा

Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Singh
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में शनिवार को सीबीआइ को जोर का झटका लगा। शनिवार को सीबीआइ की पंचकूला स्थित विशेष अदालत में बाबा गुरमीत राम रहीम के पूर्व कार चालक खट्टा सिंह अपने बयान से मुकर गया। खट्टा सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी भी बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ बयान नहीं दिया जबकि सीबीआइ ने इस मामले में खट्टा सिंह को गवाह बनाया था।

बकौल सीबीआइ खट्टा सिंह ने बताया था कि उसके सामने डेरा प्रमुख ने सिरसा डेरे पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह को धमकाया था और उसी के सामने सबदिल, इंद्रसेन, अवतार सिंह, जसवीर एवं कृष्ण लाल को रंजीत सिंह को मारने का आदेश दिया था। खट्टा सिंह ने शनिवार को सीबीआइ अदालत में कहा कि उसने कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख ने न तो किसी को धमकाया और न ही किसी को भी मारने के लिए कहा।

सीबीआइ के वकील एचपीएस वर्मा के अनुसार रंजीत सिंह को पता चला था कि उसकी बहन का यौन शोषण किया गया था। वह बहन के साथ डेरे से दो बेटियों को भी ले जा रहा था। बकौल वकील खट्टा सिंह ने कहा था कि उसकी उपस्थिति में डेरा प्रमुख ने रंजीत सिंह को मारने के लिए कहा था। डेरा प्रमुख के वकील एसके गर्ग ने बताया कि खट्टा सिंह ने अदालत को बताया है कि डेरा प्रमुख ने किसी को भी धमकी नहीं दी थी और किसी की भी हत्या करने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+