400 बच्चे मिलकर भगवान को लिखेंगे 250 फुट लंबा खत

Students
चंडीगढ़। भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भगवान के लिए 250 फुट लंबा पत्र लिखने का तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ किया। यह पहल बह्मकुमारी सैंटर सैक्टर-15, चंडीगढ़ द्वारा शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की जयन्ती मनाने के लिए की गई।

केन्द्र प्रभारी ब्रह्मकुमारी बहन अनिता ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि शहर के आस-पास के अनेक स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों को भगवान के प्रति हार्दिक श्रद्घा व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न संगठनों में डीएवी स्कूल, सैक्टर-15, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सैक्टर-11, राजकीय मॉडल स्कूल, सैक्टर-10 और नवोदय विद्यालय शामिल हैं।

विद्यार्थियों ने उस सर्वोच्च सत्ता के लिए अपनी अप्रयुक्त भावनाएं लिख कर व्यक्त की। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रसिद्घ महानुभावों में सतीश कैंथ, उप मेयर, एस के शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ जोशी, यूनिसिपल काउंस्लर और अनु चतरथ चंडीगढ़ की पूर्व मेयर शामिल हैं। ब्रह्मकुमारी बहन अनिता ने विद्यार्थियों को भगवान के प्रति अपने विचार और भावना लिखने तथा शिवरात्रि उत्सव का अर्थ लिखने के लिए अवगत करवाया।

अनिता ने कहा कि व्यक्ति, जो उसे प्रिय है, के लिए व्यक्ति पत्र लिखता है, उसी प्रकार यह कार्यक्रम लोगों को सर्वोच्च आत्मा से जोडऩे के लिए सहायता करेगा। व्यक्ति को भगवान के प्रति छुपी हुई भावनाओं को सुलझाने की आवश्यकता होती है। केवल भगवान के साथ जुडऩे से ही हम स पूर्ण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार का कार्यक्रम 13 फरवरी को पर्यटकों के लिए सूखना झील पर आयोजित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+