बटला हाउस कांड: खुर्शीद से मांगा इस्‍तीफा

salman khurshid
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बटला हाउस मुठभेड की तस्वीरे देखकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रो पड़ने संबन्धी केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान पर मंत्रिपरिषद से उनकी बर्खास्तगी की मांग की है। पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने आज यहां संवाददाताओ से बातचीत में खुर्शीद के उक्त बयान को अति आपत्तिजनक करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खुर्शीद के उस बयान पर सफाई देनी चाहिए और उन्हें मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार के कानून मंत्री की तरफ से आया यह बयान इतना आपत्तिजनक है कि सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कटियार ने खुर्शीद के बयान पर यह भी सवाल किया कि क्या सोनिया जी बटाला हाउस कांड में शहीद हुए पुलिस निरीक्षक की मौत और संसद पर हुए आतंकी हमले में उनसे मुकाबला करते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियो की मौत पर भी रोई थीं।

उन्होंने गुजरात के विवादास्पद सोहराबुद्दीन मुठभेड कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सोहराबुद्दीन के लिए तो रोती है, मगर जो सोहराबुद्दीन के हाथो मारे गये उनके लिए आंसू नहीं बहाती। भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मांग की कि इस घटना की सत्यता पर उठाए जा रहे संदेहों के बारे में वह अपनी चुप्पी तोड़ें। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+