'हरियाणा शहरी स्वास्थ्य मिशन' का शुभारंभ

Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शहरी क्षेत्रों विशेषकर बस्तियों में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य में 'हरियाणा शहरी स्वास्थ्य मिशन' के शुभारंभ की घोषणा की और ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने इंदिरा बाल स्वास्थ्य योजना के तहत सभी बच्चों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। इससे पहले नि:शुल्क उपचार की सुविधा केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों के लिए थी।

हरियाणा शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत एक लाख से अधिक की आबादी पर शहरी स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित होंगे जोकि उपचारात्मक, प्रोत्साहक तथा निवारक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवायेंगे। इसके अलावा, विभिन्न शहरों में पॉलीक्लिनिक तथा डिसपेंसरियां शुरू की जायेंगी और आउटरीच सेवाएं एएनएम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य प्रेरकों के माध्यम से दी जायेंगी। इस मिशन को शुरूआत में बस्ती की अधिक आबादी वाले शहरी क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जायेगा।

हुड्डा ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा राष्टरीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन मुख्य रूप से ग्रामीण आबादी की जरूरतों को पूरा कर रहा है लेकिन हरियाणा में बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए शहरी बस्तियों में रहने वाली बड़ी आबादी की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करना भी अत्यावश्यक है जोकि गंभीर बीमारियों का बोझ उठाने में अक्षम है और स्वास्थ्य सूचकांकों में उनकी स्थिति काफी खराब है।

शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकार बड़े शहरों में स्थित अपने जिला अस्पतालों को अपग्रेड करेगी और पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में अतिरिक्त अस्पताल बनाये जायेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब लोगों के आवासीय क्षेत्रों के निकट सस्ती तथा सुलभ बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है जोकि अपनी आय का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य देखभाल पर खर्च करने को मज़बूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+