वैलेंनटाइन डे को पैरेंटस डे के रूप में मनाओ: श्री राम सेना
लखनऊ। केवल प्यार के ही दुश्मन लोग नहीं होते है बल्कि प्यार के दिन यानी की वैलेंनटाइन डे का भी विरोध लोग करते हैं। तभी तो वैलेंनटाइन डे का विरोध करने वाले श्री राम सेना के लोगों का कहना है कि लोग 14 फरवरी को ‘अभिभावक दिवस’ के रूप में मनाए। उनकी नजर में वेलेंटाइन-डे पश्चिमी सभ्यता का विकार है।
श्री राम सेना के लोगों ने मीडिया से कहा कि हम इस दिन को प्रेमियों को प्यार के रूप में मनाने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि श्री राम सेना के कार्यकर्ता होटलों, रेस्तरां, पार्क, सिनेमा घरों और तोहफे के दुकानों समेत अन्य जगहों पर नजर रखेगी।
14 फरवरी को अश्लील हरकतें करते हुए मिलने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। वो कोई भी काम जो भारतीय परंपरा को नुकसान पहुंचाये उसे श्री राम सेना बर्दाश्त नहीं करेगी।













Click it and Unblock the Notifications