बेटी मिल गई, अब मुन्नी के बेटे की तलाश

AIIMS
दिल्ली (ब्यूरो)। मुन्नी को अपनी बड़ी बेटी मिल गई है। बड़ी बेटी को मुजफ्फरनगर (बिहार) से पुलिस ने बरामद किया था। एक इलेक्ट्रीशियन के पास वह रह रही थी। इलेक्ट्रीशियन फरार है। वहीं मुन्नी को बड़ी बेटी के साथ तिहाड़ के निर्मल छाया नारी निकेतन भेज दिया गया है। बड़ी बेटी को डॉक्टरों ने पूरी तरह स्वस्थ बताया है। मुन्नी को जल्द ही फलक से मिलवा दिया जाएगा। पुलिस ने मुन्नी के बेटे को जल्द ही बरामद करने का दावा किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही दो साल की बेबी फलक के मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मंगाएगा। मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव बी. भामती ने कहा कि फलक के मामले की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है लेकिन पहली नजर में यह मानव तस्करी का मामला लगता है और मंत्रालय इस बारे में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मंगाएगा। रिपोर्टों के अनुसार फलक की मां बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली मुन्नी है।

मुन्नी का शराबी और अपराधी पति उसे और उसके तीन बच्चों को छोड कर भाग गया था। इसके बाद वह एक मानव तस्कर गिरोह के हाथों में फंस गई जिसने उसे तीन लाख में राजस्थान के एक युवक को बेच दिया। फलक कई हाथों से गुजरती हुई उस लडकी के पास पहुंची। जिसने उसे एम्स में भर्ती कराया। मुन्नी तक पहुंचने में सफल रहने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ के आधार पर दिल्ली और राजस्थान से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है मगर गिरोह के अन्य सदस्यों की उसे अब भी तलाश है।

पुलिस को पता चला है कि बिगड़ते लिंगानुपात से आरोपी मुन्नी के जरिए ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहते थे। दिल्ली में आरोपियों ने हरियाणा और राजस्थान के करीब तीन युवकों को मुन्नी को दिखाया था। राजस्थान के हरपाल ने आरोपियों को सबसे ज्यादा पैसा देकर मुन्नी से शादी कर ली। हरपाल ने करीब तीन लाख नगद नगद दिए जबकि दो लाख शादी पर खर्च किए थे। हरियाणा निवासी अमर सिंह, लक्ष्मी और सरोज वाले शादी कराने वाले गिरोह का सरगना है।

पुलिस के अनुसार मुन्नी और उसके पति हरपाल से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जिस दिन मुन्नी की शादी हुई थी उस दिन रोहतक में ही आरोपियों ने सुनीता नामक अन्य युवती की शादी राजस्थान के खुडाना निवासी एक युवक से कराई थी। दोनों शादी एक साथ ही रोहतक में हुई थी। सुनीता को सरोज ने अपने पास रखा था, जबकि मुन्नी को लक्ष्मी ने रखा हुआ था। पुलिस पता लगा रही है कि सुनीता कौन है और आरोपी उसे कहां से लाए थे। पुलिस मान रही है कि जांच इस ओर इशारा कर रही है कि आरोपी काफी युवतियों की शादी कर चुके हैं।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमर सिंह सरोज और कांता के साथ हरियाणा और राजस्थान में ऐसे युवक तलाश करते हैं, जिनकी किसी वजह से शादी नहीं हुई थी। ये युवक पैसे देकर शादी करते हैं। गिरोह के बदमाश शादी कराकर उनसे मोटी रकम ऐंठ लेते थे।गौरतलब है कि हरियाणा में एक हजार पुरुषों के अनुपात में 877 महिलाएं और राजस्थान में 1000 पुरुषों के अनुपात पर 926 महिलाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+