यूरोप में भारी बर्फबारी ने ली 300 जानें, कई उड़ानें रद

Snow Fall
पूरा यूरोप इस समय सफेद आतंक की चपेट में है। वहां पड़ रही भारी बर्फबारी की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। भारी बर्फबारी के कहर में अभी तक यूरोप में लगभग 300 लोगों के मारे जाने की खबर है। सड़कों पर बर्फ की चादर जम चुकी है जिस वजह से यातायात ठप हो गया है। बर्फबारी की वजह से हवाई उड़ानें भी रद करनी पड़ी हैं। यूरोप में ठंड का कहर लगातार दूसरे हफ्ते भी जारी है।

यूरोप के एक न्‍यूजपेपर 'द सीटल टाइम्‍स' में छपी खबर के मुताबिक यूरोप के ज्‍यादातर देश इस समय ठंड की चपेट में हैं। यूरोपीय देश यूक्रेन में ठंड का प्रकोप सबसे ज्‍यादा पड़ा है। जहां ठंड की वजह से अभी तक 135 लोग मारे जा चुके हैं। यहां तापमान शून्‍य से 33 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। खबर के मुताबिक मरने वालों में ज्‍यादातर लोग बेघर हैं।

यूरोपीय देश पराग्‍वे में तापमान इतना नीचे चला गया है कि वहां की डेन्‍यूब नदी का पानी सोमवार को जम गया। जिस वजह से वहां यातायात पूरी तरह ठप है। बुलगेरिया में बर्फबारी के बाद हुई बारिश ने हालात और भी बिगाड़ दिए हैं। वहां ठंड की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। रूस में तापमान शून्‍य से 13 डिग्री नीचे है। यहां ठंड की वजह से अभी तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1400 लोगों का ठंड से संबंधित बीमारियों की वजह से इलाज चल रहा है।

भारी बर्फबारी की वजह से सर्बिया ने देश में एमरजेंसी घोषित की है। वहां के अधिकारियों का कहना है कि देश में अभी तक लगभग 70,000 लोग फंसे हुए हैं। जिनको निकालने के लिए बचाव कार्य चलाया जा रहा है। वहां स्‍कूल और कॉलेजों को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। छुट्टियों की वजह से वहां बच्‍चे पार्कों में जाकर बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं।

ऑस्ट्रिया ने सोमवार को यूरोप महाद्वीप के दूसरी सबसे बड़ी नदी देन्‍यूब को बंद कर दिया क्‍योंकि इसका पानी ठंड की वजह से बर्फ बन गया था। पूरे यूरोप में इस नदी पर चलने वाले ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। जॉर्जिया की भी कुछ नदियां का पानी भी पिछले 10 साल में पहली बार बर्फ में तब्‍दील हुआ है। जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इटली की राजधानी रोम में भी ठंड की वजह से स्‍कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बर्फबारी की वजह से वहां अभी तक 10 मौतें हुई हैं। इटली में इतनी भारी बर्फबारी लंबे समय बाद देखने को मिल रही है। इटली की सड़कों पर कई जगह 10 फिट से भी ज्‍यादा बर्फ जम गई है। वहां के बेघर लोगों के लिए रहने की जगह मुहैया कराई जा रही है।

बोस्निया में ठंड की वजह से सैकड़ों गावों का संपर्क टूट चुका है। वहां पिछले लगभग 72 घंटों से बर्फबारी की वजह से सभी रास्‍ते जाम हैं। वहां लोगों को खाना और मदद पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्‍टर इस्‍तेमाल में लाए जा रहे हैं। वहां बिजली और फोन की सुविधा भी ठप पड़ी है। खबर के मुताबिक यहां बर्फबारी में एक महिला ने एक बच्‍ची को जन्‍म दिया और उसका नाम स्‍नो वाइट रखा है।

पोलैंड में भयंकर ठंड पड़ने की वजह से हाइपोथर्मियां की वजह से अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बर्फबारी की वजह से यहां भी कई रास्‍ते पूरी तरह से जाम हो चुके हैं। यहां दो लोगों की बर्फ में दबने की वजह से मौत हो गई थी।

नीदरलैंड में भारी बर्फबारी का लोग जमकर लुत्‍फ उठा रहे हैं। यहां 11 शहरों को जोड़ने वाली 125 मील लंबी आइस रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में लाखों लोगों के उमड़ने की उम्‍मीद है। यहां इतनी बर्फबारी इससे पहले 1997 में हुई थी। यहां के मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार तक यहां इसी तरह बर्फबारी होती रहेगी। जिस वजह से आइस रेस का आयोजन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+