चीन नहीं देगा यूरोपीय संघ को टैक्स

बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ का अपने हवाई अड्डों से उड़ान भरने या वहां आने वाले विमानों पर कार्बन उत्सर्जन कर लगाने का निर्णय जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट मसौदा सम्मेलन तथा अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन नियमों के खिलाफ है। यूरोपीय संघ की उत्सर्जन व्यापार योजना का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के लिये जिम्मेदार ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को नियमित करना है।
एक जनवरी से अमल में आया यह योजना इस प्रकार का पहला कार्यक्रम है जिसे किसी देश या क्षेत्रीय ब्लाक ने शुरू किया है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 4,000 विमानन कंपनियां यूरोपीय संघ को कार्बन उत्सर्जन कर अदा करेंगी। बयान में कहा गया है कि चीन ने गैर-यूरोपीय देशों की उड़ानों पर योजना लागू करने के यूरोपीय संघ के फैसले पर विभिन्न चैनलों के जरिये आपत्ति जतायी है। चीन ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि यूरोपीय संघ द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखकर इस मुद्दे का उपयुक्त समाधान तलाशेगा।












Click it and Unblock the Notifications