पत्नी को एसएमएस भेजने पर दोस्त की हत्या

murder
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक को अपने दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दोस्त उसकी पत्नी को आपत्तिजनक एसएमएस भेजता था। पुलिस ने आज यहां बताया कि सुमित को कल गिरफ्तार किया गया। उसने शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि को देवव्रत के साथ मिलकर एक कार में अपने दोस्त रोहित की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

सुमित और रोहित दोस्त थे और रोहित सुमित को यह कहकर चिढाता था कि उसकी पत्नी के उसके साले के साथ अवैध संबंध हैं। सुमित शुक्रवार की रात को एक पार्टी में गया था। पार्टी से लौटते समय वह देवव्रत के साथ शराब पी रहा था तभी उसे रोहित के पास से अपनी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक एसएमएस मिला। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एसएमएस प्राप्त करने के बाद उसका मूड उखड़ गया और उसने देवव्रत से कहा कि वह रोहित को मारना चाहता है क्योंकि रोहित उसकी पत्नी को बदनाम कर रहा है।

इसके बाद दोनों गांव गये और रोहित के घर के पास अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद सुमित और रोहित कार में आये जहां देवव्रत पहले से ही चालक सीट पर बैठा हुआ था। पुलिस ने बताया कि कार में बैठने के बाद सुमित ने अपनी पिस्टल से रोहित के सिर पर कथित तौर पर गोली मार दी। इसके बाद देवव्रत कार से बाहर आया और उसने पिस्टल से रोहित के मुंह पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसकी लाश को उसी के घर के करीब छोड़ा और भाग गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+