राहुल का मिशन 2012 नहीं बल्कि यूपी का विकास है
राहुल ने एक बाऱ फिर से कहा कि इस साल के चुनाव मे कांग्रेस को ठोस बहुमत मिलेंगे। जब तक यूपी के लोगों को अपना अधिकार नहीं मिलता है तब तक राहुल गांधी काम करते रहेंगे। राहुल ने कहा कि यूपी की जनता मुझसे कहती है कि पिछले 22 सालों में केवल मुझे बेवकूफ बनाया गया है। उन्होने कहा कि पार्टी किसी के साथ यहां समझौता करने नहीं आयी है, हमारा मकसद केवल यूपी का विकास करना है। हमारा उद्देश्य केवल आम आदमी को ऊपर उठाना है। कांग्रेस धर्म और जात की राजनीति नहीं करती है। इसलिए हम मनरेगा लेकर आये हैं ताकि लोग प्रगति करें।
राहुल ने कहा कि यहां के सरकारी लोग और राजनेता यहां की कौम की इज्जत नहीं करते हैं। हम दिल्ली में सरकार चलाते हैं क्योंकि हम वहां के आम लोगों की बात सुनते हैं। अगर कोई देश या प्रदेश प्रगति नहीं कर रहा है तो इसके पीछे कारण है कि देश की आम जनता की आवाज सुनी नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 22 सालों से गुंड़ो और चोरों की सरकार रही है जिसने पूरे प्रदेश को लूट लिया है।
राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अगर वो बरसाती मेढ़क है तो मैं भी बरसाती मेढ़क हूं। अब मैं उन लोगों को क्या जवाब दूं कि जो देश के बड़े वाले नेता है। राहुल ने बाबा रामदेव पर सीधे निशाना साधते हुए उन्होंने बोला कि मेरी हर सभा में 4-5 लोग के आ जाते हैं और मुझे काले झंडे दिखाते हैं। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं, कोई जूता फेंकता है तो कोई कुछ कहता है लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं, यह मैंने अपनी दादी से सीखा है। आपको बता दें कि सवाल तो काले धन का था लेकिन बोल वो काले झंडे पर गये।













Click it and Unblock the Notifications