'शून्य दर्शाती है बसपा सरकार की बैलेंस शीट'

सुषमा ने जिले के रानीगंज क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि राज्य की जनता ने समाजवादी पार्टी (सपा) के कुशासन से उबकर मायावती की अगुवाई वाली बसपा को पूर्ण बहुमत दिया था लेकिन सर्वजन हिताय का नारा देने वाली इस पार्टी ने स्वजन हिताय को ही आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज जब वह बसपा की बैलेंस शीट देखती हैं तो उसमें शून्य नजर आता है।
बसपा सरकार ने आम जनता को भूलकर सिर्फ भ्रष्टाचार को अंजाम देने पर ध्यान दिया। सुषमा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भ्रष्टतम सरकार का मुखिया करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी प्रहार किये। उन्होंने कहा कि महंगाई और प्रशासनिक उपेक्षा की ध्वनि सुनकर धनवानों की नगरी मुम्बई के फिल्मकारों ने पीपली लाइव नामक फिल्म बना डाली, लेकिन सोनिया एक औरत होकर महिलाओं की तकलीफों से निकली चीख को नहीं सुन पाईं।












Click it and Unblock the Notifications