मैं यहां की बदहाली देखकर दुखी हूं: नगमा

सीतापुर। पांच वर्ष के लिए जनप्रतिनिधि चुनना है। अपनी ताकत को पहचानें और उसका सही प्रयोग करें। कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश का विकास करा सकती है। यह बात फिल्म अभिनेत्री नगमा ने रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में शाहपुर व काजी कमालपुर में जनसभा के दौरान कही। फिल्म अभिनेत्री नगमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना लागू कर सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराया है।

केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में विकास के लिए भेजी जा रही है। धनराशि का सदुपयोग नहीं हो पाता है। विकास के लिए कांग्रेस सरकार जरुरी है। यहां पर सपा व बसपा वर्षो से काबिज है, लेकिन क्षेत्र का विकास न के बराबर हुआ है। कांग्रेस की बखान करते हुए नगमा ने कहा कि मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास हुआ है वह किसी अन्‍य के समय में नहीं हुआ है।

मालूम हो कि आज 5 बजे से पहले चरण का चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा। ऐसे में हर पार्टी अपने प्रचार प्रसार में सारी ताकत झोंक दिया है। 8 तारीख को प्रदेश के सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा व बस्ती में वोट पड़ने हैं। राजनीतिक दलों की कोशिश है पहले चरण में वह पार्टी को सीधी लड़ाई में दिखा सके ताकि उसके माहौल का लाभ अगले छह चरणों में भी मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+