फिलीपींस में आया भूकंप, 13 की मौत 40 लापता

भूकंप के कारण गुइहूलंगन में भूस्खलन शुरू हो गया। इस शहर में करीब 180,000 लोग रहते हैं। 30 मकान ध्वस्त हो गए और कम से कम 40 लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि वहां पर 12 लोग मारे गए। एक अन्य व्यक्ति की मौत बाजार में एक इमारत के ध्वस्त होने से हो गयी। पुलिस प्रमुख एरिक अरोल बेसारियो ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समायानुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 49 मिनट पर आया।
इससे ला लिबरटेड के पहाड़ी गांव सोलोनगांव तथा नीग्रोज ओरियंटल में भूस्खलन हुआ। कुछ लोग अभी लापता हैं। उन्होंने बताया कि राहत अभियान शुरू किया जा रहा है। शहर के तीन महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भूगर्भ वैज्ञानिकों ने मध्य द्वीप के लिए संक्षिप्त सूनामी की चेतावनी जारी की है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट फार वाल्केनोलाजी एंड सीस्मोलाजी ने भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी है।












Click it and Unblock the Notifications