कांग्रेस दो दशक से प्रदेश की सत्ता के लिये भूखीः मायावती

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस दो दशक से प्रदेश की सत्ता से दूर है और वह प्रयास कर रही है कि किसी भी प्रकार व सत्ता में आ जाए। प्रदेश की सत्ता की भूखी कांग्रेस राज्य में बहुजन समाज पार्टी सरकार को बदनाम करने की लगातार साजिश कर रही है। सुश्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस अपनी मकसद में कामयाब नहीं हो सकेगी क्योंकि जनता हकीकत से परिचित है।

मायावती ने बस्ती में चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने की कांग्रेस की भूख कुछ इस कदर बढ़ गयी है कि वह झूठे और लुभावने वायदे कर रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जो वायदे कर रही है उसे वह पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंनें पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि उनकी नासमझी और लापरवाही से कांग्रेस अपनी साजिश में कामयाब हो सकती है। उन्होंनें जनता के सामने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनायीं और कहा कि काम में यदि कुछ कमी रह गयी तो उसकी जिम्मेवार कांग्रेस है।

मायावती ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर घोटालों के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर उस मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाया जिसका नाम भ्रष्टाचार में आया। उन्होंने कहा कि बलिया से नोएडा तक एक हजार किलोमीटर के एक्सप्रेस हाईवे को मंजूरी जानबूझकर नहीं दी गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों के आरक्षण के संवैधानिक अधिकार पर कुठाराघात करने का षडयंत्र कर रही है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्षों तक चले कांग्रेस राज में यही कुछ हुआ था और लोग राज्य के बाहर जाकर रोजीरोटी की तलाश को मजबूर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा पर भी हमला किया और कहा कि सपा के सत्ता में आने पर राज्य में गुण्डों का राज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+