'यूपी में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार'

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के चुनावी महासमर में कांग्रेस को जीत दिलाने की कोशिश में जुटे पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने आज कहा कि चुनाव के बाद सूबे में कांग्रेस का ही मुख्यमंत्री होगा और उनकी पार्टी किसी भी अन्य दल से समझौता नहीं करेगी। चुनाव के बाद सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने की अटकलों के बीच राहुल ने मेहंदावल में आयोजित चुनावी सभा में दावा किया, प्रदेश में कांग्रेस का ही मुख्यमंत्री बनने वाला है।

हम किसी से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा आपने मेरी दादी (इंदिरा गांधी) पर विश्वास किया, पिताजी (राजीव गांधी) पर भरोसा किया और अब मुझ पर विश्वास कीजिये। चुनाव के बाद कांग्रेस ही जीतकर आने वाली है और प्रदेश में पार्टी की ही सरकार बनेगी। राहुल ने कहा कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिये राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाना अत्यावश्यक है।

वह किसी एक जाति या धर्म के लिये नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गो को एक ही नजर से देखती है और उनके लिये काम करती है। उन्होंने विरोधी दलों द्वारा झूठे वायदे करने के मामले में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पार्टियां हर वह वायदा करती जा रही हैं जो जनता सुनना चाहती है, लेकिन उनमें कोई सचाई नहीं है। यदि होती तो प्रदेश का बुरा हाल नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+