भ्रष्टाचार, अराजक्ता और मौकापरस्त राजनीति है देश की दुश्मन : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने चुनावी रैली में कहा कि यूपी की स्थिति बदतर है और प्रदेश में कभी जाति के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जाता रहा है। अब बदलाव की ज़रूरत है। पिछले 22 साल से प्रदेश कराह रहा है इसलिए अब वक्त आ गया है कि इससे निजात पाने का। आप लोग राहुल जी का साथ दीजिये फिर देखिये प्रदेश कहां जाता है।
रैली के बाद जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी के सबसे बड़े दुश्मन कौन हैं? तो उन्होंने कहा कि ना तो राहुल किसी के दुश्मन हैं और ना ही कोई व्यक्ति विशेष उनका दुश्मन हैं। यह देश की लड़ाई है, और देश का सबसे बड़ा दुश्मन भ्रष्टाचार, अराजकता और मौकपरस्त राजनीति हैं जो देश की प्रगति में बाधा है।
इससे पहले प्रियंका ने जनता से कहा कि आप भी आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र की तरह तरक्की करना चाहते हैं तो राहुल जी पर भरोसा करते हुए कांग्रेस को वोट दीजिये। यूपी के पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें वो मौका नहीं मिला पाता है जो महाराष्ट्र और दिल्ली के लोगों को मिलता है इसलिए वो हमसे आगे हैं।













Click it and Unblock the Notifications