माया ने केन्द्रीय योजनाओं का धन हड़प लिया: प्रियंका

उसे बीच में ही रोक लिया जाता है। उन्होंने कहा आपने देखा होगा कि केन्द्र की तरफ से कितनी योजनाएं आती हैं और उनके लिये कितना पैसा दिया जाता है मगर वह प्रदेश में अटक जाता है। मतदाताओं को अपने वोट की ताकत पहचानने की नसीहत देते हुए प्रियंका ने कहा, आप अपनी शक्ति को समझें। अपने वोट की ताकत पहचानिये। किसी को तभी विधायक बनाइये जब वह आपके लिये काम करे। उसकी नीयत साफ हो।
नेताओं की आदत है कि वे आपको अपनी शक्ति का एहसास नहीं होने देते ताकि आप समझें कि आपमें शक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद राहुल ने क्षेत्र की जनता के लिये विशेष योजना बनाई है लेकिन क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक नहीं होने से विकास में रुकावट पैदा हो रही है। उन्होंने कहा 15 फरवरी को होने वाला चुनाव सिर्फ आपके क्षेत्र के लिये नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिये महत्वपूर्ण है। पिछले 22 सालों में सरकारों ने आपका विकास नहीं कराया जबकि इसी दौरान बाकी जगह विकास हुआ है और लोगों का भविष्य मजबूत हुआ।
प्रियंका ने कहा कि क्षेत्रा में अलग-अलग पार्टियों के सांसद तथा विधायक होने से काम में रुकावट पैदा होती है। केन्द्र और सांसद निधि से जितना काम कराया जा सकता है वह तो होता है लेकिन विधायक के स्तर से सहयोग नहीं मिलता। ऐसे में जगदीशपुर की जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिये जरूरी है कि क्षेत्रीय विधायक भी कांग्रेस के ही हों। प्रियंका ने कहा कि आज दस्तूर बदल गया है और जिनका धर्म जनता की सेवा करना है वह खुद ही उसे परेशान करते हैं।
उन्हें लगता है कि वे थोड़ा बहुत काम करके आप पर एहसान कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि यह आपका हक है। सेवा उनका काम है। उन्होंने कहा प्रदेश में पिछले 22 साल से मौकापरस्ती की राजनीति रही है। विभिन्न पार्टियों के नेता कभी जाति के तो कभी मजहब के आधार पर आपसे वादे करते हैं, गुमराह करते हैं और आपके अधिकारों को छीनते हैं।
प्रियंका ने कहा कांग्रेस और दूसरी पार्टियों में फर्क यह है कि वह सभी को समान रूप से देखती है। वह किसी एक जाति या धर्म को आगे नहीं बढ़ाती। इससे सबका फायदा होता है। विकास होता है और सबका भविष्य मजबूत बनता है। उन्होंने जनता से कहा आप ही सोचिये कि आपको आगे क्या चाहिये।, आपको भविष्य बनाना है, अपने आसपास पाठशाला, पानी, बिजली चाहिये या नहीं। कांगे्रस ने आपके भले के लिये अनेक नीतियां बनाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications