प्रियंका के काफिले का वाहन टेम्पो से टकराया, सात घायल

यह वाहन सुलतानपुर से कांग्रेस के विधायक मुईद अहमद का था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में टेम्पो पर सवार तीन महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बल्दीराय के थानाध्यक्ष के मुताबिक इस सिलसिले में एक मामला दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से गाड़ी का चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
आपको बताते चलें कि वर्तमान में प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में यूपी के विभिन्न जनपदों में जनसभा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी खुद यूपी में अपनी खो चुकी पहचान वापस लाने के लिये हर संभव प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications