आरुषि हत्याकांड पर 29 फरवरी को आएगा फैसला

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 6 जनवरी को आरुषि हत्याकांड मामले में तलवार दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को सही करार दिया था। सीबीआई ने भी अपनी जांच में हत्या की आशंका तलवार दंपत्ति पर जताई थी। हालांकि सीबीआई इसके पुख्ता सुबूत जुटाने में असफल रही थी।
इस मामले में सीबीआई अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट के द्वारा फिर से मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश के बाद से सीबीआई फिर से इसके लिए पुख्ता सुबूत जुटाने में लग गई है। सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपत्ति की मामले को दिल्ली स्थांतरित करने की मांग पर सीबीआई से जवाब मांगा है। इस मामले से जुड़े हुए ज्यादातर गवाह दिल्ली में ही रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications