2जी मामले में कोर्ट का फैसला सर आंखों पर: प्रणब मुखर्जी
कोलकाता। आज यूपीए के लिए एक बड़ा मौका है। अब से खुछ दी देर में सीबीआई की विशेष अदालत पी चिदंबरम पर फैसला सुना सकती है। इस बारे में कोर्ट का फैसला क्या होगा यह तो अब से थोड़ी देर में पता चल जायेगा लेकिन कोर्ट का जो भी फैसला होगा वोसर आंखों पर होगा।
टू जी स्पेक्ट्रम मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला ही अंतिम है और उसके खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती। यह कहना है देश के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का। जिन्होंने दिल्ली से कोलकाता पहुचने पर यह बात कही। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि हमें शीर्ष अदालत के फैसले के विभिन्न परिणामों का अध्ययन करना है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की चेष्टा हो रही है, उन्होंने कहा, लोकतंत्र में राजनीतिक दल अपने विरोधी सरकार को घेरने के लिए इस फैसले का इस्तेमाल तो करेंगे ही। यह तो होना ही है इसमें किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications