'सीएम बनने के लिए असंभव वादा कर लेंगे मुलायम'

rahul gandhi
मेरठ। राष्‍ट्रीय लोकदल की संयुक्त चुनावी रैली में राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के चुनावी वायदों की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि आप मुलायम सिंह की जनसभा में चले जाइये, वहां उनसे असंभव वायदे के लिए भी हामी भर लेंगे। बस यही कहेंगे कि उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवा दो। रैली में उमडी हजारों लोगों की भीड से काफी खुश दिख रहे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि वादे करने आसान होते है।

वह भी यहां 20-25 वादे कर सकता हूं, लेकिन मेरी नीयत साफ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस रालोद गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मैं आपसे एक वादा करता हूं कि पिछले 22 सालों में जो विकास यहां नहीं हुआ वह करके दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में गरीब पिछडों किसानों और मजदूरों की सरकार बनने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह आन्ध्र प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आसाम और केरल में कांग्रेस सरकारों ने विकास करके प्रदेश बदल दिया है।

उसी तरह अब उत्तर प्रदेश को बदलने जा रहे है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश को पार्टियां नहीं आम आदमी बदलता है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 22 सालों में प्रदेश में बिजली के नये कारखाने नहीं लगे। बुनकरों के लिए कुछ नहीं हुआ और बुनकर कर्जदार हो गए। भट्टा, पारसौल और टप्पल में किसानों से जमीनी छीनी गई और गोलियां चलाई गई। किसान मरे। पीडितों का दर्द सुनने मायावती नहीं गई। वह पीडित किसानों का दर्द जानने गए तो मायावती कहती हैं कि राहुल गांधी नाटक कर रहे है। मजदूर के हाथ का खाओ उसको यह नाटक कहते है, मनरेगा से पैसा लूटते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+