बसपा और सपा के समर्थकों में मारपीट

लखनऊ। राजनीतिक दलों के नेता जिस प्रकार तू-तू मैं-मैं करते नजर आते हैं पार्टियों के समर्थकों ने नेताओं से एक कदम आगे बढ़ते हुए मारपीट शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी उमाशंकर सिंह के समर्थकों व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। झगड़ा झण्डा लगाने को लेकर शुरू हुआ और काफी देर तक चलता रहा। मामले का निपटारा पुलिस ने किया लेकिन दोनों ही ओर से किसी ने भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया।

जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह अपने समर्थकों के साथ नरला गांव में प्रचार कर रहे थे। जनसम्पर्क करते हुए वह गांव में घूम-घूमकर लोगों से वोट मांगते हुए पार्टी का झण्डा लगाने की अपील कर रहे थे। इस बीच गांव के समर बहादुर यादव का घर आया तो श्री सिंह ने उनसे वोट देने की अपील की। यादव ने उनकी बात को सुना और हामी भरते हुए सिर हिला दिया। इसी बीच श्री यादव के समर्थकों ने समर बहादुर यादव से घर की छत पर बसपा का झण्डा लगाने की बात कही।

यादव के घर पर सपा का झण्डा लगा था। बसपा प्रत्याशी सपा का झण्डा उतारकर घर पर बसपा का झण्डा लगाने के लिए दबाव बनाने लगे। यादव का आरोप था कि झण्डा लगाने के लिए बसपा समर्थक उन्हें पैसा दे रहे थे। विरोध करने पर उमाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं व उनके गनर ने उसके परिवार के सदस्यों को मारा पीटा। बसपा प्रत्याशी उमाशंकर के अनुसार नरला गांव में प्रचार के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया और मारपीट कर कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। गांव वालों का कहना था कि दोनों पक्षों में काफी देर तक मारपीट होती रही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने आकर बीच बचाव कर मामला शात कराया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गयी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+