उमा जी भाजपा को क्‍या सिर्फ हिन्‍दुओं का वोट चाहिये?

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के अम्‍बेडकर में ताबड़तोड़ सभाओं के दौरान उमा भारती ने कसम खायी कि अगर उनकी सत्‍ता आयी तो मुलायम सिंह यादव और मायावती को जेल भिजवा देंगी, खैर यहां तक तो ठीक है। अगली बात कही कि मुसलमानों को दिया जाने वाला आरक्षण वापस ले लिया जायेगा। हमारा सवाल यह है कि उमा भारती कम से कम यह तो बता दें कि मुसलमानों का भला होगा भी तो कैसे?

पहले भाजपा के घोषणा पत्र में और अब उमा भारती के बयान में मुसलमानों को आरक्षण ओबीसी के अंदर दिये जाने वाले आरक्षण से बाहर करने की बात से यह साफ हो गया है कि इस बार भाजपा को मुस्लिम वोट नहीं चाहिये। उमा भारती ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि मुसलिम आरक्षण को समाप्त किया जाएगा। फिर कहा पिछड़ों के आरक्षण में किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वैसे भी मुसलिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस की मंशा साफ नहीं है। मात्र आरक्षण से मुसलमानों का भला होने वाला नहीं है।

बृहस्पतिवार को भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने बस्ती, अंबेडकरनगर और आसपास के जिलों का दौरा किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने अंबेडकर नगर के आलापुर के रामनगर और रफीगंज में में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मुसलमानों को दिए गए चार प्रतिशत आरक्षण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि धर्म के नाम पर आरक्षण दिया जाना देश को बांटना है। सरकार बनने पर इसे वापस लिया जाएगा।

मुसलमानों के उत्थान के लिए गरीब बच्चों को शिक्षा व युवाओं को रोजगार देना होगा। यदि मुस्लिमों का विकास देखना है, तो गुजरात में देखें। कहा कि पिछड़ों के हक की लड़ाई के लिए आंदोलन छेड़ा जाएगा। उमा भारती ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर भव्य राममंदिर का निर्माण किया जाएगा। वहीं, बस्ती के मुंडेरवा और रुधौली के बनवटिया की जनसभा में वह हर वर्ग के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाती दिखीं। मुसलिम आरक्षण पर कांग्रेस समेत सपा और बसपा को निशाने पर रखा। चेतावनी दी कि यदि धर्म के आधार पर आरक्षण लागू हुआ तो जिस तरह राम मंदिर के लिए अयोध्या को घेरा गया था उसी तरह दिल्ली को घेरा जाएगा। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से हनुमान, दुर्गा और जामवंत की भूमिका निभाने की अपील की।

उमा के इस भाषण के अंत में एक बार फिर उमा भारती ने कट्टर हिन्‍दूवादी विचारधारा को घोल दिया। और हनुमान, मां दुर्गा और रामायण के जामवंत का जिक्र किया। बेहतर होता अगर वो किसी ऐसे आइकन का नाम लेतीं, जिनका जाति-धर्म से कोई नाता नहीं हैं। तब साफ समझ में आता कि वोट पूरी तरह धर्मनिर्पेक्ष होकर मांगा जा रहा है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है और यह बात पक्‍की है कि इस तरह के भाषण भाजपा को हार के सिवा कुछ नहीं दिला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+