कुत्तों ने बच्चे को नोंच कर मार डाला

इसी दौरान कुत्तों के उस पर हमला बोल दिया। वंशदीप अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। पलविंद्र टैक्सी चालक है। वंश मां बलविंद्र कौर के साथ गांव में दवा और कुछ अन्य सामान लेने गया था। वापस आते समय कुछ दूरी पर वह अपनी मां से कोल्ड ड्रिंक पीने की जिद करने लगा और 20 रुपये लेकर दोबारा गांव में चला गया। इसके बाद उसकी मां घर आ गई।
कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वंश घर नहीं आया तो बलविंद्र कौर उसे ढूंढने निकली तो उसने देखा कि आधे रास्ते में बच्चे के सिर की टोपी पड़ी है। उसने देखा कि गेहूं के खेतों में वंश का शव मिला। इस हादसे को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कुत्तों ने बच्चों पर हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications