बसपा ने टिकट नहीं दिया इसलिए खाया जहर
लखनऊ। जहां प्रदेश में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं वहीं पार्टी के नेताओं को टिकट देने का सिलसिला अब भी जारी है। इसी क्रम एक चौंका देने वाली घटना सामने आयी है उन्नाव जिले से। जहां बहुजन समाज पार्टी के विधायक और जिले के मोहान-सु सीट से पार्टी प्रत्याशी राधेलाल रावत ने अचानक टिकट से बेदखल किये जाने से इतने दुखी हो गये कि उन्होंने अपनी जीवन लीला ही समाप्त करने की कोशिश की। उन्होंने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खाली।
बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार की सुबह रावत के स्थान पर जयप्रकाश रावत को प्रत्याशी घोषित कर दिया। मायावती ने पन्द्रह जनवरी को अपने जन्मदिन पर राधेलाल रावत को मोहान सीट से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी। रावत को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। रावत ने विधानसभा का पिछला चुनाव हसनगंज सीट से जीता था लेकिन परिसीमन के बाद इस सीट का नाम बदल कर मोहान कर दिया गया है। फिलहाल अभी राधेलाल की हालत स्थिर बताई जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications