टीम अन्ना के सदस्यों की लोकपाल मुद्दे पर राजनीति

team anna
शिरडी। मजबूत लोकपाल विधेयक के संप्रग सरकार के संकल्प को दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि टीम अन्ना के कुछ सदस्य इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। साईं बाबा मंदिर से कल शाम दर्शन करके लौटने के बाद केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि जन लोकपाल विधेयक के लिए अन्ना हजारे की मांग न्यायसंगत है।

यहां तक कि संप्रग सरकार भी विधेयक लाना चाहती है लेकिन टीम अन्ना के कुछ सदस्य (इसे लेकर) राजनीति कर रहे हैं जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हजारे को भविष्य में कुछ सदस्यों को नजरअंदाज करके अपनी मांगों को लेकर सरकार से सीधे चर्चा करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के असर पर सिंह ने कहा कि हजारे का दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन और उसी समय मुंबई में उनका अनशन सीमित रहा।

सिंह का यह बयान भ्रष्टाचार को लेकर उत्तराखंड में जागरुकता अभियान चलाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में चलाने की पूर्व संध्या पर आया। भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी और आम आदमी के कमजोर होने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के व्यापक अभियान से पार्टी उत्तरी राज्य में भारी सफलता हासिल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+