थोड़ी शर्म बाकी हो तो चिदंबरम अब तो इस्तीफा दे दें: भाजपा

नई दिल्ली। अब से थोड़ी देर पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए 2 जी स्पैक्ट्रम के 122 लाइसेंसो को रद्द कर दिया है और मौजूदा गृह मंत्री पी चिदंबरम के बारे में सारे फैसले ट्रायल कोर्ट को लेने के लिए बोल दिया है।

आपको बता दें कि लोअर कोर्ट का फैसला 4 फरवरी को आने वाला है। जिस पर जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने खासी प्रशंसा जताई है और दावा किया है कि चिदंबरम अब बहुत दिनों तक जेल से बाहर नहीं रहेंगे। तो वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने ऐतिहासिक फैसला माना है।

जिसके बाद विरोधियों के प्रहार अब और तेज हो गये हैं। भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने आज तक पर बात करते हुए कहा कि अभी भी थोड़ी सी शर्म अगर चिदंबरम में बाकी है तो अब भी वो होम मिनिस्टर की कुर्सी छोड़ दें। अब तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

ऐसी ही बात योग गुरू बाबा रामदेव ने भी कही है कि चिदंबरम को तत्काल अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए और अगर वो इस्तीफा नहीं देते हैं तो पीएम मनमोहन सिंह को उन्हें उनकी पोस्ट से तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+