2 जी घोटाले के लिए यूपीए नहीं एनडीए जिम्मेदार: सिब्बल
केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि रद्द की गई नीति एनडीए शासनकाल की है। पहले आओ, पहले पाओ की नीति एनडीए सरकार लेकर आयी थी जिसका हमारी सरकार ने सिर्फ पालन किया है। यह घोटाला केवल साल 2008 का नहीं बल्कि 2003 का है। इस पूरे प्रकरण के लिए केवल एनडीए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ट्राई के फैसले पर थी न कि सरकार पर। सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करेगी।
सिब्बल ने कहा कि रद्द लाइसेंस के बारे में ट्राई फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से टेलीकॉम सेक्टर में अनिश्चितता का माहौल था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनिश्चिता का माहौल खत्म हुआ है और पारदर्शिता आई है। सिब्बल ने कहा कि 2 जी घोटाले के लिए प्रधानमंत्री और तत्कालीन वित्त मंत्री जिम्मेदार नहीं है, तो इस्तीफा काहे का। सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications