कुत्‍ते की चोरी पर छात्र को मारी गोली

murder
नयी दिल्ली। दिल्ली में कुत्ता चुराने के आरोप में एक छात्र पर एमसीडी कर्मचारी और उसके परिजनों ने कथित तौर पर गोलियां बरसाई। कुत्ते की चोरी पर एमसीडी कर्मचारी ने छात्रा पर चलाई गोलियां पुलिस उपायुक्त (बाहरी) बीएस जायसवाल ने बताया कि 19 जनवरी को बाहरी दिल्ली के बवाना में हुयी घटना के संबंध में एमसीडी कर्मचारी करमवीर उर्फ सोनू को कल गिरफ्तार कर लिया गया।

हितेश (21) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उसे मोनू ने धमकी दी और बाद में मंजीत करमवीर, लीलू और विनीत के साथ उसके फार्म पर आया। वहां से फरार होने से पहले मोनू ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता पर गोलियां चला दी। जायसवाल ने बताया कि कल हमें सूचना मिली की करमवीर अपने परिजनों से मिलने बजितपुर गांव आने वाला है।

बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शुरूआत में करमवीर ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में उसने स्वीकार किया कि हितेश ने उसका कुत्ता चुरा लिया था जिसके कारण वह उससे नाराज था। उसने हितेश को मारने का फैसला किया। करमवीर एमसीडी में बेलदार के तौर पर काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+