फलक मामला: नाबालिग लड़की का पिता गिरफ्तार

वह राजकुमार के साथ फरार हो गयी जिसने दो महीने पहले फलक को उसे सौंपा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने तीन लोगों-उसके पिता, एक महिला जिसने उसे देह व्यापार में ढकेला और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन पर उसे छोड़ने एवं देह व्यापार में ढकेलने सहित कई मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने कहा कि राजकुमार अब भी फरार है। बच्ची को भर्ती कराने वाली नाबालिग लड़की के मामले को देख रही बाल कल्याण समिति ने कहा था कि उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
सूत्रों ने कहा कि समिति का मानना है कि नाबालिग के पिता के खिलाफ अत्याचार और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इसने यह भी सूझाव दिया कि चार लोगों के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया जाना चाहिए जिन्होंने नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। समिति ने कहा कि एक काउंसलर से बात करने के बाद नाबालिग ने उनसे कहा कि उसके पिता अपने दो रिश्तेदारों की हत्या के आरोप में आठ वर्ष जेल में रहे।












Click it and Unblock the Notifications