मायावती दलित विरोधी हैं: मुलायम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती उन्हें अपना मानने वाले दलितों की भी सगी नहीं हैं और इसी कारण वर्ष 2007 में सत्ता में आने के बाद उन्होंने 17 पिछड़ी जातियों का अनुसूचित जाति का दर्जा खत्म कर दिया था। एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार दलितों और पिछड़ों की कतई हिमायती नहीं है।

यही वजह है कि वर्ष 2007 में प्रदेश की सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री मायावती ने सपा के कार्यकाल में अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त 17 पसमांदा जातियों को दोबारा पिछड़ी जातियों में शामिल कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में शुरू की गयी कन्या विद्या धन समेत अनेक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करके मायावती ने अपने जनविरोधी चेहरे को उजागर किया है। यादव ने आरोप लगाया कि मायावती ने जनता की गाढ़ी कमाई के धन को लूट कर देश की सबसे अमीर मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है।

उन्होंने इल्जाम लगाया कि मायावती ने 40 हजार करोड़ रुपए खर्च करके पत्थर के हाथी और अपनी मूर्तियां लगवाकर राजकोष खाली कर दिया है। कांग्रेस को निशाना बनाने हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्टी की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिये बड़े उद्योग स्थापित करके कांग्रेस ने लघु तथा कुटीर उद्योगों को खत्म कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+