भारतीय मूल के अमेरिकी पिता-पुत्र छोड़ेंगे ओबामा प्रशासन

उनके पुत्र आदित्य कुमार उपराष्ट्रपति जो बाईडेन के उप सहायक रहे, उन्होंने भी निजी क्षेत्र में काम करने के लिए सोमवार को अपना पद छोड़ा। आदित्य कुमार ने कहा यह इत्तफाक ही है। सुरेश कुमार ने अपने दल का लिखे पत्र में कहा अमेरिकी विदेशी वाणिज्यिक सेवा के नेतृत्व के दो बेहतरीन साल बिताने और लक्ष्य के ज्यादातर मुकाम हासिल करने के बाद मैंने व्हाईट हाउस और मंत्रालय को छोड़कर निजी क्षेत्र में लौटने की इच्छा जताई।
उनके कहने पर मैं दो मार्च तक काम करूंगा। उनके दो कार्यकाल में निर्यात सकल घरेल उत्पाद का 14 फीसद (2011) हो गया जो 2009 में 11 फीसद था। गौरतलब है कि अमरीका के पहले मुख्य टेक्नोलॉजी अधिकारी अनीश चोपड़ा अगले महीने अपना पद छोड़ देंगे। वो तीन साल से इस पद पर कार्यरत थे। भारतीय मूल के अनीश चोपड़ा को जब बराक ओबामा ने अपनी टीम में शामिल किया था तो भारत में भी इसकी काफी चर्चा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications