ओबामा की विदेश नीतियां बहुत कमजोर: मिट रोमनी

Democratic Party
वाशिंगटन। राष्‍ट्रपति पद के आगामी चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे मिट रोमनी ने बराक ओबामा पर तुष्टिकरण और क्षमा प्रार्थना की विदेश नीति अपनाने का आरोप लगाया। फ्लोरिडा प्राइमरी में दमदार जीत हासिल करने के बाद रोमनी ने ओबामा पर हमला बोला और उन पर कमजोर विदेश नीति अपनाने तथा सेना को कमजोर करने का आरोप जड़ दिया।

उन्होंने कहा राष्‍ट्रपति ओबामा सोचते हैं कि विश्व में नेता के रूप में हमारी भूमिका अब बीते समय की बात हो चली है। वह ऐसे समय हमारी सैन्य क्षमता को कम करना चाहते हैं जब विश्व उभरती चुनौतियों का सामना कर रहा है। मैं सेना को इतना शक्तिशाली बनाने पर जोर दूंगा कि कोई भी इसे चुनौती देने की नहीं सोच पाएगा।

फ्लोरिडा प्राइमरी में जीत के बाद रोमनी राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी की लड़ाई में रिपब्लिकन पार्टी के टिकट के करीब आ गए हैं। मैसाचुसेट्स के पूर्व गवर्नर ने कहा राष्‍ट्रपति ओबामा ने तुष्टिकरण और क्षमा प्रार्थना की नीति अपनाई है।

उन्‍होंने कहा कि मैं उनके लिए आवाज उठाऊंगा जो स्वतंत्राता के लिए लड़ रहे हैं और मैं विश्वभर में हमारे मित्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। रोमनी ने कहा कि यदि वह निर्वाचित होते हैं तो वह ओबामा की स्वास्थ्य नीति को रद्द कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+