अन्ना हजारे की सेहत में सुधार, छुट्टी मिलने की संभावना

शरीर में पानी बढऩे से हुई सूजन भी समाप्त हो गई। अन्ना की उम्र 74 साल है। ऐसे में उनकी बीमारी के वजह के बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। मंगलवार को उनका यूरिन टेस्ट भी लिया गया। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आनी है। उन्होंने कहा कि अन्ना अभी आईसीयू में थे इसलिए किसी भी सदस्य को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा था।
वार्ड में यदि वह किसी से मिलने की इच्छा जताएंगे तो उन्हें मिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्ना के शरीर में सूजन आने की वजह की जांच करके डॉ. आरआर कासलीवाल सही जानकारी देंगे। स्वास्थ्य में सुधार को देख लगता है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। देर शाम टीम अन्ना के सदस्य कुमार विश्वास भी उनका हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। अन्ना से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications