कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता के साथ छलावा है: कलराज

ऐसे में कांग्रेस के मुख से भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की बात अच्छी नहीं लगती। इसलिए कांग्रेस को पहले 2004 से 2011 तक के घोटालों का हिसाब देना चाहिए फिर भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की बात, साथ ही कलराज ने सवाल किया कि कांग्रेस ने पिछले सात सालों में और कांग्रेस शासित राज्यों में कितने स्कूल खोले और कितने खस्ताहाल स्कूलों की मरम्मत कर हाईटेक बनाया।
कलराज मिश्र ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने 500 नए मॉडल स्कूल खोलने की घोषणा की है जो चुनाव आचार-संहिता का उलंघन है। इस पर चुनाव आयोग को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए। कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा-पत्र में किसानों के लिए महज 8 घंटे बिजली की बात कह रही है। जो कि किसान विरोधी है। और पहले से ही बिजली की कमी से परेशान किसानों को अधर में डालने वाला हैं। साथ ही किसानों को 6 फीसदी व्याज पर कर्ज देने की घोषणा की गई है जबकि बीजेपी एक फीसदी व्याज पर किसानों को कर्ज देगी। कांग्रेस के पूरे घोषणा-पत्र को बीजेपी ने डिफाल्टर बताया है।












Click it and Unblock the Notifications